कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र निवासी महिला का युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप एसपी दफ्तर में दिया शिकायती पत्र
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने कार्यवाही की मांग रखी है। महिला के मुताबिक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करवा दिया। महिला ने युवक पर शादी से मुकरने का आरोप लगाया है और परिवार के सदस्यों पर धमकाने की बात कही है। शिकायती पत्र के साथ महिला एसपी दफ्तर आई थी।