कन्नौज: मक्कापुरवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव के रहने वाली सपना ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। युवती ने गांव के रहने वाले सुमित, दीपेंद्र, देवेंद्र, शिवम पर पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर गाली गलौज और लात घूसों से मारपीट और बुआ की भी पिटाई का आरोप लगाया है। मंगलवार को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।