कन्नौज: अखिलेश यादव की जीत पर मांगी मनोकामना हुई पूरी, समाजवादी पार्टी ने बड़े मंगल पर मकरंदनगर में कराया भंडारा
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के नेता जयकुमार तिवारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज से जीत को लेकर मनोकामना मांगी थी। जय कुमार तिवारी ने बताया मनोकामना पूरी हो जाने के साथ साथ अच्छे दिन यानी कि आज मकरंदनगर में बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। कन्नौज में राजनीति से जुड़ी यह दिलचस्प खबर सामने आई है।