कन्नौज: ग्राम मझिला में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 3 गिरफ्तार - एसपी
कन्नौज SP अमित कुमार आनंद ने एसपी कार्यालय सभागार में खुलासा करते हुए बताया, 16 जून मझिला गांव में चोरी की घटना सामने आई थी, रात चोरी में हुई थी इस दौरान परिवार के सदस्य लखनऊ गए थे। थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम राघव ठाकुर, अजीत और एक बाल अपचारी बताया गया जबकि एक आरोपी फरार है।