सुनेल: कादर नगर में गौशाला के लिए किया गया भूमि पूजन
सुनेल क्षेत्र के कादरनगर में मंगलवार को श्रीनारायण गोशाला के लिए भूमि का पूजन किया गया।मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवधाम केसरपुरा के पुजारी दयाराम बैरागी द्वारा पूजन किया गया।इस दौरान पंडित बल्लभ शर्मा ग्राम गुरु के सानिध्य मे पंडित विवेक शर्मा द्वारा श्री गणेश भगवान का विधिवत पूजन कर ध्वज फहराया गया।