सांगानेर: राजस्थान के 17 जिलों में अगले 48 घंटे में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की चिंता बढ़ी
राजस्थान में नए वेदर सिस्टम के कारण जयपुर सहित 17 से ज्यादा जिलों में आगामी 48 घंटे के अंदर तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुबह से ही अचानक मौसम बदला और जयपुर ग्रामीण और जयपुर शहर के अलावा कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ जो लगातार जारी है। आंधी-बारिश की चेतावनी के कारण नागौर की दो मंडी में आज छुट्टी है