टेहरोली: बंगरा हाट बाजार में भीषण आग से दुकान और मकान जलकर खाक, दमकल की तत्परता से टली बड़ी त्रासदी
बंगरा क्षेत्र से लाल लपटों का तांडव देखने को मिला, जहां हाट बाजार में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हाट बाजार से पलरा तिराहे तक धुआं ही धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह बाधित हो गया। आग की चपेट में आकर बल्लू नापित की हेयर सैलून की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।