सतना। स्मार्ट सिटी सतना के वार्ड क्रमांक 4 में पिछले कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई होने से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि घरों में आने वाला पानी मटमैले और पीले रंग का है, जो पीने योग्य नहीं है, फिर भी लोग मजबूरी में इसका उपयोग करहने को मजबूर होने बताये गए हैं।