बुधवार रात 8 बजे घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह शाहपुर विकासखंड के ग्राम रायपुर में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित विशाल रामस्था प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सराहना की।