उज्जैन शहर: भूखी माता मंदिर के पास शिप्रा नदी किनारे पुलिया के नीचे मिला युवक का नग्न शव, पुलिस जांच में जुटी
भूखी माता मंदिर क्षेत्र के पास मंगलवार दोपहर शिप्रा नदी किनारे पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला। सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है।पुलिस के अनुसार शव पुलिया के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि पास में ग्रे रंग की पैंट और सफेद कुर्ता रखा मिला।