पाटी: ग्राम बोकराटा में पानी की तलाश में बस्ती में दिखा भालू, ग्रामीणों में डर
Pati, Barwani | May 5, 2026 पाटी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और जंगल के जलस्रोतों के सूख जाने के कारण अब वन्यजीव पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। मंगलवार को बोकराटा के कुडाली फलिया में एक भालू भटकते हुए बस्ती के करीब पहुँच गया। जिससे लोग डर गए। और चिल्लाने लगे तो वह वापस जंगल की ओर भागा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।अब भी डर है