भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण एक सरस के बूथ में आग लग गई। सरस बूथ के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान सरस बूथ बंद था। आग लगने की सूचना पर तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।