जैतापुर क्षेत्र में सीवरेज प्रोजेक्ट 2.0 के तहत चल रहा काम निर्माण कंपनी के साथ-साथ स्थानीय रहवासियों के लिए एक बड़ी परीक्षा साबित हो रहा है। दरअसल, इस क्षेत्र की अधिकांश - गलियों की चौड़ाई महज 10 से 12 फीट है। विडंबना यह है कि पिछले दो-तीन सालों में ही इन गलियों में सुगम आवागमन के लिए नई सीसी रोड का निर्माण किया गया था