लक्ष्मीपुर: गोटाजोर में पान सम्मान दिवस को लेकर चला जनसंपर्क अभियान
आगामी 12 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजित पान सम्मान दिवस सह इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को एक बजे लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोटाजोर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला प्रभारी सह अखिल भारतीय पान महासंघ के जिलाध्यक्ष शंभु तांती ने किया। इस दौरान पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष परशुराम तांती मौजूद रहे।