हाथरस: गांव केमार में घर में समर का तार लगाने गई किशोरी को कोबरा सांप ने काटा, हुई मौत; वन विभाग ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा
चंद्रपा थाना क्षेत्र के गांव केमार मे आज दिन मंगलवार को घर में समर का तार लगाने गई 13 वर्षीय किशोरी को पास में ही रखे कंडो से निकलकर कोबरा सांप ने काट लिया ! इसी क्रम में अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया! मृत्यु की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया! सूचना पर पहुंचे वन विभाग के टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ कर ले गई!