हाथरस: गांव अनीगड़ी में खेत पर काम कर रही वृद्ध महिला को सांप ने काट कर किया घायल बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव अनीगड़ी में आज दिन सोमवार को खेत में काम कर रही वृद्ध महिला पुरनदेवी को सांप ने काटकर घायल कर दिया! सांप के काटने पर महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई जिसको देखकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई! तत्काल ग्रामीण एवं परिजनों की मदद से महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया! जिसका डॉक्टर द्वारा उपचार जारी है!