हाथरस: हाथरस जंक्शन पर एक कमरे में नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाकर लड़की के साथ एक शख्स ने किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जनपद हाथरस के एक गांव से शादी का झूठा आशय देकर एक शख्स लड़की को लेकर चला गया था। फिर हाथरस जंक्शन स्थिति एक कमरे में लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शख्स ने लड़की के साथ बलात्कार किया। लड़की को जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।