डूंगरपुर जिले के आसपुर पुलिस थाने के अंर्तगत कतिसौर गांव के पास ट्रोले के उपर चढे खल्लासी को करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। कतिसौर के पास सर्विस सेंटर से पहले वाहन की धुलाई करने से पहले युवक तिरपाल उतारने ट्रोले पर चढा था, उस समय बिजली तार छू जाने से गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की प्रक्रि