बिसौली: सर्वा गांव में ट्यूबवेल पर करंट लगने से युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Bisauli, Budaun | Apr 22, 2026 बिसौली क्षेत्र के सर्वा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सोमपाल पुत्र कुंवरपाल ट्यूबवेल पर बिजली ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गये। बुधवार को 8 बजे करीब मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।