गुना जिले की चाचौड़ा जेल में बंद पूर्व SI रामवीर सिंह उर्फ दाऊ को सेंट्रल जेल रीवा में शिफ्ट किया जाएगा। 11 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक गुना अंकित सोनी ने कहा, विवेचना और साक्षय प्रभावित न हो, जेल मुख्यालय भोपाल ने निर्णय लिया है रीवा जेल शिफ्ट किया जाए। गवाहों को धमकाने और जेल से गैंग चलाने के इंटेलिजेंस इनपुट पर निर्णय लिया गया है।