बेरमो: बेरमो पुलिस ने लौटाए गुम हुए 83 मोबाइल, आवेदकों के चेहरे खिले
Bermo, Bokaro | Jun 9, 2026 बेरमो अनुमंडल पुलिस ने मंगलवार साढ़े ग्यारह बजे गुम हुए 83 मोबाइल फोन उनके आवेदकों को वापस लौटाए। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। कई थाना प्रभारी भी शिविर में मौजूद रहे।