औरैया: शहर की नवीन मंडी परिसर में कूलर में करंट लगने से पल्लेदार की मौत, मंडी में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
शहर की नवीन मंडी परिसर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे करंट लगने से एक पल्लेदार की मौत हो गई। पान मसाला की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात निवासी 27 वर्षीय मुकेश पुत्र रामप्