राजगढ़: राजगढ़ जिला अस्पताल से हथकड़ी तोड़कर फरार हुआ कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
राजगढ़ जिला अस्पताल से शुक्रवार को सुबह 6:00 करीब नकली नोट के मामले में 7 साल की सजा काट रहा आरोपी आगर जिले के नलखेड़ा निवासी जितेंद्र भाटी राजगढ़ जिला अस्पताल में बने कैदी वार्ड की खिड़की से एक मंजिल से नीचे कूद कर फरार हो गया। जिस समय कैदी फरार हुआ उसे समय जेल प्रहरी उसके कमरे में मौजूद नहीं था।