तारानगर: तारानगर में 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत श्रमदान, पक्का जोहड़ की सफाई एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए
बालाजी मंदिर स्थित पक्का जोहड में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत श्रमदान किया गया। जिला समन्वयक राकेश जांगिड़ व भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ जोहड़ परिसर की सफाई की एवं गर्मी में पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे लगाए गए और सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।खंडेलवाल ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण सब की जिम्मेदारी है