कलेर: कलेर बाजार में दो हाइवा ट्रकों की टक्कर, फल दुकान क्षतिग्रस्त
Kaler, Arwal | Jun 24, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर कलेर बाजार में बुधवार को दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़े टेंपू और अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर भिड़ गए। टक्कर के बाद एक पिकअप वाहन सड़क किनारे स्थित फल दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया।