किशनगढ़ बास: खैरथल में शादी से 1 दिन पहले दुल्हन की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
Kishangarhbas, Alwar | Apr 29, 2026
खैरथल कस्बे में शादी से एक दिन पहले 23 वर्षीय युवती लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के पिता ने बुधवार सुबह 11:00 बजे बताया कि मंगलवार शाम को लक्ष्मी को अचानक उल्टी हुई और कुछ देर बाद मे बेहोश हो गई। उसे खैरथल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां जिला अस्पताल अलवर में उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बुधवार को लक्ष्मी की बारात आनी थी।