झांसी: झांसी में बिजली कर्मचारी को पोल पर लगा करंट,लाइन ठीक करने के लिए खम्भे पर चढ़ा था, झुलसते हुए नीचे गिरा
Jhansi, Jhansi | May 24, 2026 झांसी में करंट लगने से एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। बिजली कर्मचारी के पोल से गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। शनिवार देर रात 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने के बाद बिजली कर्मचारी रोहित राजपूत पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया करीब 5 मिनट तक वह पोल पर ही झुलसता रहा और फिर नीचे गिर पड़ा। घटना देखकर उसका साथी कर्मचारी मौके से भागा