छतरपुर नगर: गांधी आश्रम में किया गया थिएटर कार्यशाला का आयोजन, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां।
छतरपुर शहर के गांधी आश्रम में आज 25 जून दोपहर करीब 1:00 बजे आज थिएटर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान बच्चों को थिएटर की कला, अभिनय की तकनीक और मंच प्रस्तुति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।आयोजकों ने बच्चों को थिएटर के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने के बारे में बताया। कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।