मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के पिछले गेट के पास शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे में एक बालक ने बुजुर्ग पर छोला भरे प्लेट फेंक दिया। बुजुर्ग जब तक समझ पाते इतने में 49 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। पीड़ित किसान बरियारपुर थाने के लोहारगामा निवासी चेतन राय ने सकरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बीओआई शाखा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला।