महाराजगंज: शेखपुर समोधा के पास अज्ञात कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सवार 3 घायल, 2 की हालत गंभीर
11 मई सोमवार की शाम 5:00 बजे बाइक सवार तीन लोग अज्ञात कार की दुर्घटना का शिकार हो गए। टक्कर मारने के बाद कार मौके से फरार हो गई। बाइक पर सवार दो युवती एवं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक किशोर एवं एक युवती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।