पीपलदा: खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 5 फ़ीट पानी होने से कोटा श्योपुर मार्ग दूसरे दिन भी बंद यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Aug 26, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में लगातार बारिश से इलाके के सभी नदी नालों में उफान आ गया।वहीआज खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 5 पानी होने से कोटा श्योपुर मार्ग पर दूसरे दिन आवागमन अवरुद्ध रहा जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। सोमवार सुबह पार्वती नदी की खातोली पुलिया पर 5 फ़ीट पानी होने से स्टेट हाइवे 70 कोटा श्योपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।