धमतरी: DFO ने लोगों से की अपील, बीड़ी-सिगरेट पीकर जंगल में ना फेंके
बता दे की गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटना सामने आ रही है। जिसको लेकर धमतरी डीएफओ श्री कृष्ण जाधव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वन क्षेत्रों से गुजरते समय बीड़ी या सिगरेट पीकर जंगल में ना फेके। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील किया कि साल बीज बीनने के लिए पेड़ों के नीचे आग ना लगाए। कहा कि अभी पेड़ों के नीचे पत्ते सूखकर गिरे हुए हैं।