बरेली: बरेली में धधका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 44 नंबर बंगले के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं और इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जांच में भीषण गर्मी