ओरमांझी: सीलदीरी स्थित शंकर घाट के एक किराये के मकान से नकली ब्रांडेड सामान बनाने की सामग्री जब्त
सीलदीरी स्थित शंकर घाट के एक किराये के मकान से मंगलवार की रात करीब दस बजे नकली ब्रांडेड सामान बनाने की सामग्री जब्त किया गया है। मौके से पुलिस ने ऑल आउट, डाबर आंवला तेल, पतंजलि तेल, टाटा नमक समेत कई ब्रांड के रैपर, पैकिंग सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने मकान को सील कर जांच शुरू कर दी है।