बेगूसराय: बेगूसराय में अचानक आए आंधी-तूफान से भारी तबाही
बेगूसराय में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे चिंताजनक तस्वीर बेगूसराय सदर अस्पताल के पास से सामने आई है, जहां दो बिजली के पोल सड़क पर गिर गए हैं और बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।