श्रीकृष्ण सेवा समिति द्वारा बुधवार की रात 10:00 बजे तक मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई। वहीं ढोल बाजा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया गया। उंसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा को हनुमान घाट स्थित क्यूल नदी में नम आंखों से विदाई दी गई।