नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का नगर पालिका ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
नगर पालिका अध्यक्ष ने शनिवार को नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि यह ऑडिटोरियम भवन भविष्य में नगर के महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।