बिक्रमगंज: विक्रमगंज नहर में मिला नर कंकाल, एफ एस एल की टीम ने किया निरीक्षण
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धावां नहर पुल के पास नहर में मानव कंकाल मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग तरह तरह की चर्चा शुरू कर दिये है, वहीं इसकी सूचना पाकर आज शनिवार को करीब 11 बजे एफ एस एल की टीम पुलिस प्रशासन के साथ वहां पहुंच कर छानबीन की। बताया कि यह कंकाल बहुत पूरानी है। आपको बता दें कि कुछ युवक नहर पुल का पानी निकाल कर मछली पकड़ रहे थे।