टेहरोली: सेमरी अहिरान में आग लगने से किसान का आशियाना जल गया, लाखों का हुआ नुकसान
तहसील टहरौली क्षेत्र के सेमरी अहिरान में आज सोमवार को शाम 7 बजे किसी कारण से किसान परशुराम अहिरवार के घर में आग लग जाने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया पीड़ित किसान ने बताया कि आग लगने से उसे करीब 50 हजार का नुकसान पहुंचा है