सुसनेर: पायली: थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
ग्राम पायली में खेत पर थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से पायली निवासी 35 वर्षीय रामगोपाल पिता भवंरलाल मालवीय की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों के द्वारा मृतक के शिव को पुराना बस स्टैंड स्थित शा. सिविल अस्पताल में लाया गया यहां पर सुबह साढे 8 बजे डॉक्टर यश रूपारिया के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।