गंभीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।इससे ऑटो का अगला हिस्सा पिचक गया और चालक फंस गया।इस घटना में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक ऑटो चालक बेहटा का निवासी था,हादसे से बेहटा गांव में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।थाना प्रभारी ने सोमवार रात 9 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।