बेलदौर: डीएम के निर्देश पर यद्दुबासा में चला बुलडोजर, सड़क से हटाया जा रहा अतिक्रमण
खगड़िया जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबिल पंचायत के यद्दुबासा गांव में सड़क की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर बने मकानों एवं अन्य अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान