ग्वालियर में जूनियर कर्मचारी का सीनियर पर जानलेवा हमला, सर्जिकल कैंची से सीने-पीठ पर किए वार ग्वालियर में एक केमिकल कंपनी में काम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित गर्ग केमिकल कंपनी में मंगलवार को एक जूनियर कर्मचारी ने अपने सीनियर पर सर्जिकल कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।