गोरखपुर: गोरखपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी की तबीयत में सुधार के लिए बेतियाहाता स्थित मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन
लोकसभा गोरखपुर सदर से सपा की प्रत्याशी काजल निषाद की तबीयत पिछले दिनों गोरखपुर में खराब हो गई, उनकी तबीयत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी तबीयत में सुधार को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बेतियाहाता स्थित मंदिर में हवन पूजन किया उनके स्वस्थ होने की कामना की।