सतगावां: सतगावां का प्रसिद्ध पेट्रोजलप्रपात बना आकर्षण का केंद्र, मूलभूत सुविधाओं की मांग
सतगावां प्रखंड स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पेट्रोजलप्रपात इन दिनों पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ों और हरियाली के बीच स्थित इस जलप्रपात का मनोरम दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं।