धनारी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गांव आर्थल से एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आपको बता दें धनारी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गांव आर्थल से मारपीट और शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में नफर अभियुक्त अशोक कुमार को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया है। जिसे धारा 170, 135, 126 के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया गया है।