मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की लापरवाही से बच्चे की जान गई है। सरसी आइलैंड का मार्कण्डेय घाट पर्यटकों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है, यहीं से रोज वोट के माध्यम से पर्यटकों को सरसी आइलैंड लाया-ले जाया जाता है। बावजूद इसके यहां आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल रेस्क्यू व्यवस्था मौजूद नहीं है। भगवान न करे, यदि जबलपुर क्रूज़ हादसे जैसी कोई बड़ी घटना यहां हो जाए तो हालात बेहद भयावह हो सकते हैं। फिलहाल घाट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है। यहां रेस्क्यू टीम, सुरक्षा कर्मीयों की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। अगर समय रहते पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो आज शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। ॐ शांति ॐ
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 27, 2026