सहारनपुर: एक पेड़ मां के नाम महाअभियान, 47.89 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, राज्य मंत्री ने बलियाखेड़ी में किया पौधारोपण
उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ मां के नाम" महाअियान के तहत सहारनपुर जनपद में 47,89,400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को सुबह 10:00 बजे बलियाखेड़ी ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने अभियान में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।