नावकोठी: नावकोठी के आठ परीक्षा केन्द्रों पर अक्षर आंचल योजना के तहत नव साक्षर महिलाओं की बुनियादी महापरीक्षा का आयोजन
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न आठ स्थानों पर अक्षर आंचल योजना से जुड़े नवसाक्षर महिलाओं का बुनियादी महापरीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें 1150 नवसाक्षर महिला शामिल हुई।जबकि 250 नवसाक्षर महिला अनुपस्थिति रही। केआरपी दयामणि कुमारी ने क्षेत्र भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया।