बैकुंठपुर: मोहम्मदपुर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, हादसे में पांच लोग घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रोड में एक टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं इस हादसे में टेम्पू में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है।